ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजधानी में प्रॉपर्टी की बढ़ती खरीद फरोख्त को देखते हुए स्लॉट की संख्या बढ़ाई एक दिन में होंगी 728 रजिस्ट्रियां |

भोपाल : 09/09/2023 : राजधानी में त्योहारी सीजन में प्रॉपर्टी खरीदने की मांग बढ़ रही है | प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की बढ़ती संख्या देख गणेश चतुर्थी से पहले ही स्लॉट की संख्या को 40 स्लॉट प्रति सब रजिस्ट्रार से बढ़ाकर 56 कर दिया गया है | जरूरत पड़ने पर इस संख्या को ओर बढ़ाया जाएगा | यानि, एक दिन में लोग 728 रजिस्ट्री करा सकेंगे | अभी तक 390 रजिस्ट्री कराने के स्लॉट ओपन किए गए थे | पंजीयन विभाग के अफसरों ने बताया कि, पिछले साल राज्य सरकार ने भोपाल के लिए 1270 करोड़ का लक्ष्य दिया था | इस समय तक करीब 600 करोड़ रु. का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया था | इस दौरान करीब 28 हज़ार 700 रजिस्ट्री हुई थी | इस फाइनेंशियल ईयर में सरकार ने टारगेट बढ़ाकर 1317 करोड़ कर दिया है | अभी तक करीब 642 करोड़ रु. का लक्ष्य  प्राप्त हुआ है | इस बार रजिस्ट्री की संख्या 36 हज़ार पार कर गई है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com