ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीआरटी कॉरिडोर में घुसे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने लो फ्लोर बस को सामने से मारी टक्कर, बस ड्राइवर सहित तीन लोग घायल |

भोपाल : 09/09/2023 : घटना बैरागढ़ सिविल हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के लगभग हुई | लालघाटी की तरफ से आ रही लो फ्लोर बस को बैरागढ़ सिविल अस्पताल के सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, टक्कर बस के ड्राइवर साइड में लगी थी, जिससे सामने के कांच भी फूट गए | इस हादसे में बस में बैठे तीन यात्रियों और ड्राइवर को चोट आई है | इस टक्कर से पहले ड्राइवर ने ट्रक से खजूरी सड़क इलाक़े में एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी थी इसके बाद ही वह तेज़ी में ट्रक भगा रहा था तो बीआरटीएस कॉरिडोर में जा घुसा | बैरागढ़ पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया है | ट्रक ड्राइवर अनस खान रायसेन का रहने वाला है वह सीहोर में माल डिलीवर कर लौट रहा था | आरोपी ने कहा कि, नो एंट्री थी, इसलिए मैंने ट्रक कॉरिडोर में डाल दिया | पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com