ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एडवांस भुगतान होने के बाद भी सड़कों का नहीं हुआ डामरीकरण, भानपुर और भारत टॉकीज़ ब्रिज हुए बदहाल |

भोपाल : 11/09/2023 :( नुजहत सुल्तान )  बारिश के मौसम में शहर की सड़कों पर कई इलाक़ो में गहरे-गहरे गड्ढे देखने को मिल रहे हैं, जगह-जगह गड्ढों के कारण आवाजाही वाले लोगों को ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं | शहर के दो बड़े ब्रिज भारत टॉकीज़ ब्रिज और भानपुर ब्रिज पर रोजाना करीब 2 लाख आबादी की आवाजाही वाले ब्रिज की बदहाली दिनों दिन बढ़ रही है | भारत टॉकीज ब्रिज की मरम्मत और डामरीकरण पीडब्ल्यूडी ने 6 महीने पहले 2 करोड़ रु. लगाकर काम शुरू कराया था | ब्रिज की मरम्मत का काम तो जैसे तैसे मई में  पूरा करा दिया गया, लेकिन डामरीकरण कार्य ब्रिज चालू होने के 3 महीने बाद भी नहीं हुआ था | ब्रिज पर कदम-कदम पर 6-6 फीट चौड़े गड्ढे हैं | इनमें गिरकर लोग घायल हो रहे हैं | इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी के अफसर कांट्रैक्टर से डामरीकरण नहीं करा रहे हैं | जबकि, अधिकारियों ने काम करने से पहले ही कांट्रैक्टर की बकाया राशि का भुगतान कर दिया है | जब इस संबंध में पीडब्ल्यूडी से बात की तो उन्होने बारिश के कारण काम रुका हुआ बताया | लेकिन सवाल ये है कि, मई में जब ब्रिज से आवाजाही शुरू कराई गई थी, उस वक़्त डामरीकरण क्यों नहीं कराया गया ? तो कांट्रैक्टर अतुल अग्रवाल ने इसके पीछे की वजह बीमार होना बताया उन्होने बताया कि वे अभी इंदौर के अस्पताल में भर्ती हैं | उन्होने बारिश के बाद डामरीकरण पूरा करने की बात कही | वहीं शहर के दूसरे ब्रिज भानपुर का हाल भी कुछ ऐसा ही है वहाँ की सड़कों पर भी गहरे गहरे गड्ढे नज़र आ रहे हैं | कहीं तो इन पर सरिए उभर आए हैं, जिन पर फिसलकर बाइक सवार घायल हो रहे हैं | लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि, काम बारिश के कारण रुका हुआ है, बारिश के बाद ही काम पूरा किया जा सकता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com