ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर में बने फुटपाथों को बनाया कमाई का जरिया, जूते, कपड़े और खाने की लग रहीं दुकानें पैदल चलने वाले लोग सड़कों पर चलने से हो रहे हादसे का शिकार |

भोपाल : 11/09/2023 : स्मार्ट सिटी कहलाने वाली राजधानी में पैदल चलने वाले लोगों के लिए जगह नहीं है | सड़कों पर पैदल चलने के लिए आम आदमी जगह तलाशता रहता है | पैदल आवाजाही करने वाले लोगों के लिए बने फुटपाथ पर तो इतना अतिक्रमण फैला हुआ है कि, लोग सड़क पर चलने पर मजबूर हैं | शहर में सड़कों के मुक़ाबले सिर्फ 8% ही फुटपाथ हैं, उनमें से भी 80% पर अतिक्रमण है | अटल पथ और बुले वर्ड स्ट्रीट को छोड़ दिया जाए तो जो फुटपाथ बने हैं, उन पर कपड़ों, जूतों और खाने जैसी चीजों की दुकानें लगी हैं | पंचशील नगर निवासी 83 साल के हरी प्रसाद सक्सेना रेलवे से सेवानिवृत थे | 31 अगस्त को वह सेकंड स्टॉप के पास पोस्ट ऑफिस के सामने फुटपाथ न होने से पैदल जा रहे थे | तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और चला गया इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई | भीमनगर में रहने वाले 53 साल के गंगाराम दांगी को एक सितंबर की सुबह लिंक रोड नंबर – 1 पर प्रकाश तरण पुष्कर के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी | इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी भी मौत हो गई | सड़क पर चल रहे लोगों के लिए फुटपाथ पर से अवैध अतिक्रमण हटाने होंगे ताकि लोग फुटपाथ से आवाजाही कर सके | इसके लिए अवैध कब्जों का सर्वे कर इलाक़े चिन्हित करने चाहिए | वेंडर्स के लिए सड़क से दूर अलग ज़ोन बनाए जाने चाहिए | इसके साथ ही निगम को फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों पर भी जुर्माना लगाना शुरू करना होगा | फुटपाथ की ऊंचाई सड़क से 6 इंच होना चाहिए | इसके साथ ही सड़क और फुटपाथ के बीच में एक छोटा डिवाइडर होना चाहिए | फुटपाथ की ऊंचाई अधिक है, तो उसमें रैंप होना चाहिए | जिससे महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांग और बच्चो को चढ़ने उतरने में आसानी हो | शहर में सड़क के साथ ही फुटपाथ होना भी ज़रूरी हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com