ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भाजपा की जनदर्शन यात्रा में नज़र नहीं आए तोमर, फूलबाग के कार्यक्रम में कुर्सियों पर हुआ विवाद |

ग्वालियर : 11/09/2023 : भाजपा की जनदर्शन यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नज़र नहीं आए | हालांकि, वे यात्रा के समापन पर फूलबाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए | रथ पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सवार थे | कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी बताया | हालांकि, तोमर के समर्थकों का कहना था कि, वे तड़के चार बजे भिंड में आयोजित कार्यक्रम से लौटे थे, इस कारण शामिल नहीं हो पाए | उधर, फूलबाग के कार्यक्रम में कुर्सी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई | लघु उद्दोग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने सिंधिया से कुर्सी न मिलने की शिकायत की तो सिंधिया ने पहली लाइन में आखिरी कुर्सी पर बैठे मदन कुशवाह को कुर्सी देने का इशारा किया | मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा, राकेश जादौन, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर व अशोक शर्मा को अधिकारी कर्मचारियों के पीछे तीसरी लाइन में बैठाया गया | इस पर वेदप्रकाश शर्मा और राकेश जादौन ने आपत्ति जताई | प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उन्हें समझाते हुए आगे बैठने को कहा  बाद में तोमर के समझाने पर वे अपनी सीट पर बैठ गए | वहीं यात्रा के दौरान कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने विरोध का प्रयास किया तो पुलिस से उनकी झूमा झटकी हो गई |

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com