ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सड़क क्रास कर रहे बाइक सवार युवक को दूसरे बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल |

भोपाल : 12/09/2023 : करोंद स्थित रतन कॉलोनी में विवेकानंद गेट के पास बना कट पॉइंट लोगों के लिए खतरनाक साबित होता जा रहा है | कट पॉइंट से सड़क क्रास करते समय वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं | लेकिन इस कट पॉइंट को बंद करने की कोई पहल नहीं हुई है | रविवार को हुए यहां एक और एक्सीडेंट में दुर्गा नगर में रहने वाले 40 वर्षीय राव साहब यादव पिता लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई है | राव साहब यादव मूल रूप से सागर के रहने वाले थे, वह जोडीआईजी स्थित वाइन शॉप में काम करते थे | रविवार रात करीब 11:30 बजे के समय वह विवेकानंद गेट से अपने घर जाने के लिए सड़क क्रास कर रहे थे | तभी जेल रोड की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रहे बाइक सवार सलमान निवासी ईंटखेड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इससे यादव की मौके पर ही मौत हो गई | वहीं सलमान और उसके पीछे बैठे साथी युवक को हल्की चोट आई है | पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com