ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजधानी में 24 घंटे में ख़ुदकुशी के 5 मामले सामने आए हैं, कोई बीमारी से परेशान तो कोई बेरोजगारी से दे रहा जान |

भोपाल : 13/09/2023 :( नुजहत सुल्तान )   राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग कारणों से जान देने के पिछले 24 घंटों में 5 मामले उजागर हुए हैं | इनमें दो युवतियां दो महिलाएं और एक युवक है | जहांगीराबाद में रहने वाली 28 वर्षीय पिंकी साहू ग्रेजुएशन कर चुकी थी | वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी | पिंकी को नौकरी नहीं मिल रही थी इस कारण वह काफी दिनों से परेशान थी | रविवार की शाम पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें निकलती देखी तो पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो घर के अंदर पिंकी झुलसी पड़ी थी | उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | द्वारका धाम कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय जूही कपूर सीठा डेंटिस्ट थी, उनके पति भी डेंटिस्ट हैं, उनका प्राइवेट क्लीनिक है | उनके दो बच्चे हैं, मंगलवार की सुबह जूही ने घर में फांसी लगा ली | सुसाइड नोट में लिखा कि, मुझे बहुत अच्छा परिवार मिला है, लेकिन मैं खुद ही फ्रस्टेड और डिस्टर्ब हूं | पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है | कोलार के कजलीखेड़ा निवासी 27 वर्षीय सोनिया गायकवाड़ ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली, परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | दो साल पहले ही सोनिया ने लव मैरिज की थी | जांच में सामने आया है कि, कुछ दिनों से सोनिया परेशान थी, उसका घर में विवाद हुआ था | वहीं बाग मुंशी हुसैन खां में रहने वाली 19 साल की युवती नाजनी खान ने 10 सितंबर को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था |  सोमवार की शाम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | ख़ुदकुशी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है | उधर, राजेंद्र नगर निवासी 38 वर्षीय सोनू कुशवाह हम्माली करता था | पिछले कुछ महीने से वह बीमार था उसका एम्स में इलाज चल रहा था | जिस कारण आर्थिक तंगी भी हो गई थी सोमवार दोपहर उसने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com