ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल में ऑटो चालक को बिहार से चरस देने आई महिला और उसके दो साथी पुलिस हिरासत में पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक कीमत की 9 किलो चरस बरामद की है |

भोपाल : 13/09/2023 : बिहार से भोपाल चरस की सप्लाई करने आई महिला शारदा देवी पहले भी चार – पाँच बार भोपाल सप्लाई देने आ चुकी हैं | नेपाल से चरस बिहार भेजी जाती है, बिहार का मुख्य सरगना मजदूर महिलाओं से चरस की सप्लाई कराता है | क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि, ऑटो चालक मोहम्मद ताहिर बिहार चरस लेने जाता है | वह सरगना को भुगतान करके आ जाता था | इसके बाद सरगना महिला से चरस भोपाल में भेजता था | पुलिस को शक नहीं हो इसलिए यह चरस बिहार से मजदूर महिला द्वारा सप्लाई की जाती थी | क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना मिलने के बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर सब्जी मंडी के पास दो व्यक्ति और एक महिला की घेराबंदी की, क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से रामनगर, शाहजहांनाबाद निवासी ऑटो चालक मोहम्मद ताहिर, वाजपेयी नगर शाहजहांनाबाद निवासी  सोहनलाल मेसकर और ग्राम छावनी मोहल्ला थाना चनपटिया जिला बेंतिया, बिहार निवासी शारदा देवी महतो को गिरफ्तार कर लिया है | तलाशी में उनके पास से पैकेटों में पैक 9 किलो चरस बरामद हुई है | जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ 80 लाख रु. बताई जा रही है | महिला को खेप पहुंचाने के बदले 5 हज़ार रु. दिए जाते थे | पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है | पुलिस को अब बिहार के सरगना की तलाश है, पूछताछ में आरोपियों ने उन लोगों के नाम का भी खुलासा किया है, जिन्हें चरस सप्लाई की जाती थी | क्राइम ब्रांच ने इससे पहले भी नेपाल से बिहार के रास्ते भोपाल भेजी गई 3 करोड़ रु. की चरस पकड़ी थी | पुलिस ने नेपाली सरगना सहित मुंबई तथा भोपाल के तस्करों को गिरफ्तार किया था |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com