ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
सरकार ने महिलाओं को 450 रु. में रसोई गैस सिलेंडर का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है, एक महीने में एक ही सिलेंडर मिलेगा |

भोपाल : 14/09/2023 :  प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 450 रु. में उज्जवला कनेक्शन देने की घोषणा कर दी है लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं और लाड़ली बहनों को अपने – अपने कार्यालय में आवेदन फार्म भरना होगा | आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से टीकमगढ़ से शुरू होगी हालांकि, योजना का लाभ एक सितंबर से लिए गए या रिफिल किए गए गैस सिलेंडर पर भी मिलेगा | इनकी सब्सिडी सरकार तय तारीख को महिलाओं के खातों में डालेगी | बुधवार को आवेदन प्रक्रिया के लिए फार्म जारी कर दिए गए हैं | इनमें सिर्फ वही महिलाएं पात्र मानी जाएंगी जिनके पास खुद के नाम पर एलपीजी कनेक्शन है | लाड़ली बहाना योजना की ऐसी महिलाएं जिनके नाम पहले से गैस कनेक्शन है निर्धारित केन्द्रों पर रजिस्ट्रेशन करेंगी | ये वही केंद्र हैं जहां लाड़ली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हुए थे | प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन हैं, इनमें से 82 लाख उज्जवला के हैं | लाड़ली बहना के नाम पर 20 लाख कनेक्शन हो सकते हैं | रजिस्ट्रेशन के लिए गैस कनेक्शन, कंज़्यूमर नंबर, एलपीजी कनेक्शन आईडी और लाड़ली बहना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा | योजना में जुड़ी महिलाओं के अलावा अन्य हितग्राहियों की पहचान विभाग तेल कंपनियों से डेटा लेकर करेगा | रजिस्टर्ड हितग्राहियों की लिस्ट 25 सितंबर से पोर्टल पर उपलब्ध होगी | गैस कनेक्शन नंबर और लाड़ली बहना आईडी से इसे चेक किया जा सकेगा | हर महीने एक हितग्राही को एक ही सस्ता रिफिल मिलेगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com