ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
खेत में मवेशी घुस जाने पर दो पक्षो के बीच आपसी मुठभेड़ में अंधाधुंध फायरिंग में 5 लोगों की मौत, 6 घायल |

दतिया : 14/09/2023 :  दतिया से 5 किमी दूर रेड़ा गाँव में दो समाज के लोगों में आपसी मुठभेड़ में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, कुल्हाड़ियों से भी हमला किया गया | दरअसल विवाद खेत में मवेशी घुस जाने के कारण हुआ था,पाल समाज के राजेन्द्र के पिता प्रीतमपाल गांव के चरण के खेत के चौकीदार हैं | 9-10 सितंबर की रात खेत में कुछ मवेशी घुस गए थे प्रीतम ने भगाया तो वह प्रकाश दांगी के खेत में चले गए | इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई | दोनों पक्षों ने क्रॉस एफआईआर कराई, बुधवार को राजीनामा के लिए पंचायत बुलाई गई थी, इससे पहले ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए और दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया और फायरिंग करना शुरू कर दिया | इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए हैं | मृतकों में दांगी समाज के प्रकाश, उसके छोटे भाई रामनरेश, बेटा सुरेन्द्र था और पाल समाज के राजेन्द्र और चचेरे भाई राघवेंद्र की मौत हो गई | तीन लोगों को हिरासत में लिया है, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है, गांव में सन्नाटा पसरा है | दांगी समाज की महिलाएं घरों में कैद हैं और पाल समाज के लोग घरों पर ताले लगाकर भाग गए हैं

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com