ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जेवर चमकाने के बहाने दंपत्ति से दो तोला से अधिक सोना लेकर फरार हुए जालसाज |

भोपाल : 14/09/2023 :( नुजहत सुल्तान )   भारत नगर, पिपलानी निवासी मधुकर दाऊ चौधरी करीब तीन साल पहले बीएचईएल से रिटायर हुए हैं, वह और उनकी पत्नी बेटे रमाकांत चौधरी के साथ रहते हैं | सोमवार की सुबह वह और उनकी पत्नी सुलभा घर पर अकेली थी | तभी दो युवक आए और उन्होने बताया कि वह गुजरात की उजाला कंपनी से प्रचार के लिए आए हैं | वह टाइल्स साफ करने का पाउडर बेचते हैं, डेमो भी दिखाते हैं | तांबा, पीतल के बर्तन और जेवर भी चमका देते हैं | सुलभा ने तांबे का लौटा और चांदी की छोटी गाय साफ कराई तभी उन्होने सुलभा से मंगलसूत्र और अंगूठी उतारकर देने को कहा और बोले कि, हम आपके सामने ही इन्हें साफ कर देंगे | सुलभा ने दो तोला का मंगलसूत्र और 8 ग्राम वजनी अंगूठी साफ करने के लिए उन जालसाजों को दे दी | जालसाजों ने जेवर में कोई पाउडर लगाने का बोला और 15 मिनट में आने का बोलकर चले गए कुछ देर बाद एक युवक आया और उसने डायरी में ये कहते हुए हस्ताक्षर करवाए कि कंपनी को दिखाना पड़ता है | उसके बाद वह चला गया दूसरे युवक ने सुलभा से पानी गरम कर लाने के लिए कहा जालसाज मधुकर से बोला कि, मैं जेवर धोकर लाता हूं | इसके बाद वह दरवाजे के बाहर चला गया और जब काफी देर बाद नहीं आया तो मधुकर ने बाहर जाकर देखा तो दोनों बाइक पर सवार होकर जाते हुए दिखाई दिए | मधुकर ने थाने में जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई | पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com