ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
सरकार ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए भेजे 19 करोड़ रु. 32 पटवारियों ने किया ढाई करोड़ रु. का फर्जीबाड़ा, ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी |

श्योपुर : 14/09/2023 :   वर्ष 2021 में 30 अगस्त को भयावह बाढ़ आई थी, चंबल, पार्वती, सीप नदियों के उफान से लोगों के खेत, मकान सहित गृहस्थी और व्यापार तबाह हो गया था | 25 हज़ार किसान बाढ़ से प्रभावित हुए थे | शासन ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 19 करोड़ रु. की राहत राशि भेजी थी | लेकिन कुछ पटवारियों ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को भेजी गई राशि में गड़बड़ी करते हुए करीब ढाई करोड़ का घोटाला कर दिया था | बड़ौदा और कराहल तहसील के कुछ पटवारियों ने 900 हितग्राहियों की राशि 133 ऐसे खातों में डाल ली, जो प्रभावितों की सूची में ही शामिल नहीं थे | यह घोटाला वर्ष 2023 में ऑडिट जांच के दौरान पकड़ा गया है, श्योपुर डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में इस घोटाले की जांच की जा रही है | इस घोटाले में 32 पटवारियों के नाम सामने आए हैं | इनमें दो पटवारियों ने तो राशि वापस भी कर दी है, पटवारियों को राशि शासन के खाते में 18 प्रतिशत ब्याज के साथ जमा करने के लिए कहा गया है | शासन के आदेश पर जांच चल रही है, जांच के बाद ही साफ होगा कि कितने और कौन से पटवारी दोषी हैं | इसके बाद ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com