ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गैस एजेंसी या कंपनी गैस सिलेंडर का बीमा नहीं करती है, बीमा काराने के नाम पर जालसाज वसूल रहे पैसा |

भोपाल : 15/09/2023 : शहर में होने वाले सायबर अपराधों में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है, जालसाज लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर अपने झांसे में लेते हैं, और बाद में उनके सारे पैसे हजम कर जाते हैं | आज कल बदमाशों ने लोगों से ठगी करने का एक नया फॉर्मूला तलाशा है | ठगी करने वाले जालसाज गैस सिलेंडर पर बीमा कराने के नाम पर रुपए मांगते हैं, जबकि कोई भी गैस एजेंसी या कंपनी गैस सिलेंडर का बीमा नहीं करती है | अगर ऐसे में कोई भी आपसे इसके लिए पैसे मांगता है तो वह फ्रॉड है | आपको ठगी से बचने के लिए सबसे पहले इस मामले में एजेंसी से संपर्क करना चाहिए | पैसा मांगने वाले और आई कार्ड की जांच करें और एजेंसी से संपर्क कर कर्मचारी के सत्यता की जांच करें | हालांकि, कंपनी द्वारा पांच साल में एक बार किया जाने वाला सेफ़्टी ऑडिट जरूरी होता है | इसके लिए कस्टमर को लिखकर देना होता है | एजेंसी द्वारा ऑडिट के लिए सिर्फ 200 रु. चार्ज लिया जाता है | इसके साथ जीएसटी लगता है इसके अलावा किसी तरह की राशि नहीं ली जाती है | गैस सिलेंडर से हुए हादसे के बाद यही रिपोर्ट कस्टमर को देना जरूरी होता है | ग्राहक की ज़िम्मेदारी होती है कि, वह पांच साल में एक बार गैस सिलेंडर का ऑडिट ज़रूर करवाएं | इसके लिए वे सीधे कंपनी से या फोन से संपर्क कर सेफ़्टी ऑडिट कराने के लिए कह सकता है | कंपनी की तरफ से ऑडिट टीम आती है, वह गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और गैस की जांच करती है | अगर कोई खामी होती है तो वे उसे ठीक करने की सलाह देती है | गैस का उपयोग करने के लिए पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ग्राहक को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com