ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कबाड़ से जुगाड़ : 4 लाख की लागत से खटारा गारबेज के इंजन में जुगाड़ कर बना डाली स्काई लिफ्ट हाइड्रोलिक |

भोपाल : 15/09/2023 :  नगर-निगम वर्कशॉप में बेकार पड़ी गारबेज व्हिकल यानि मैजिक वाहन के इंजन में जुगाड़ कर बना डाली स्काई लिफ्ट हाइड्रोलिक  इस पुरानी गारबेज व्हिकल को इस तरह काटा गया कि उसे अब स्काई लिफ्ट हाइड्रोलिक के तौर पर उपयोग किया जाने लगेगा | इसके लिए गारबेज के पिछले हिस्से को काटकर नया हाइड्रोलिक पंप, मोटर, पीटीओ गियर बॉक्स, कंट्रोलिंग वाल्व और बूम बकेट फिट किए | ऐसे चार मैजिक व्हिकल को तैयार किया गया है | इसमें करीब 4 लाख रु. का खर्च आया है जबकि अगर इसे नया खरीदा जाता तो 20 लाख रु. खर्च होते | कबाड़ से जुगाड़ की गई इस हाइड्रोलिक की मदद से गली-कूचों में बिजली के खंबों पर काम किया जा सकता है | इसके अलावा ये पेड़ों की छंटाई करने में भी काम आएगी | महापौर मालती राय ने बताया कि, इनमें दो निगम की इलेक्ट्रिक शाखा और दो उद्दानिकी शाखा को दी जा रही है | ये हाइड्रोलिक 2-3 लोगों को एक साथ 25 फीट ऊंचाई तक उठा सकती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com