ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
व्यापारी के पिता पर जान लेवा हमला करने वाले आरोपी यासीन का पुलिस नहीं लगा पाई पता, ड्राइवर गिरफ्तार |

भोपाल : 15/09/2023 ( नुजहत सुल्तान ) :  गुंडागर्दी के मामले में नाम कमाने वाले मुख्तार मलिक की मौत को अभी एक साल हुआ है, बाप के नख्शे कदम पर चल रहे उसके बेटे यासीन ने 10 सितंबर की रात दुर्गा चौक तलैया में तेज़ रफ्तार में दौड़ा रहे कार को लेकर हुए विवाद में मनसब नाम के युवक को अपने बाप के नाम की धौंस जमाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी | जब मनसब शिकायत करने तलैया थाने पहुंचा तो यासीन ने वहां जाकर राजीनामा करा लिया | लेकिन यासीन के मन में बदला लेने की भावना जागी और उसने सोमवार सुबह करीब 11 बजे मनसब के 61 वर्षीय पिता मशकूर खान के घर पहुँचकर उन पर बेसबॉल के बल्ले से हमला कर दिया | यासीन के साथ उसके दो साथी पिपलानी निवासी यश खरे और गोटेगांव जबलपुर निवासी राजेश गौड़ उर्फ गोलू भी थे | वह तीनों मनसब के घर के सामने कार से उतरे और बाहर खड़े मनसब के पिता को थप्पड़ मार दिया और फिर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी | घटना के बाद आरोपी फरार हो गए पुलिस ने घेराबंदी करके यासीन के ड्राइवर राजेश गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | यश और यासीन का अभी कोई सुराग नहीं लगा है | यश के भाई का गांधी नगर में ढाबा है, जब भाई को घटना का पता चला था, तो उसने यश को ढाबे से भगा दिया था | यासीन मलिक और यश खरे की तलाश में पुलिस गौहरगंज सहित अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है | पुलिस को शक है कि, यासीन मलिक और यश खरे दोनों साथ ही है, दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com