ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गांव के भोले भाले लोगों को दो गुना अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रु. ठगने के बाद कंपनी ने नहीं किए पैसे वापस |

देवास : 15/09/2023 : गांव के लोगों से चिटफंड जीएन डेयरी और जी लाइफ ने अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे करोड़ों रु. जमा करवा लिए थे | लेकिन जब पैसा लौटाने की बारी आई तो कंपनी के प्रमुख अधिकारी ही गायब हो गए | लोगों के पैसे वापस दिलाने के लिए 2016 में तत्कालीन कलेक्टर ने चिटफंड कंपनियों की संपत्तियां कुर्क करवाई थी, और जिला संस्थागत कार्यालय में दावे प्रकरण के आवेदन लेने के आदेश दिए थे | जब्त सम्पत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है | इन कंपनियों द्वारा ठगे गए लोगों के आवेदन हजारों की संख्या में जमा हुए हैं, जमा करवाए आवेदनों को कंप्यूटर पर चढ़ाने में छह महीने गुज़र गए हैं | अधिकांश काम पूरा हो चुका है, कुछ फार्म की गठरियां बची हैं | जिन्हें चढ़ाने का काम चल रहा है | दोनों कंपनियों की सम्पत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ितों को उनकी राशि देने का कार्य शुरू किया जाएगा | संस्थागत कार्यालय में इतने आवेदन आए कि, काम करने वालों को ऑनलाइन अपलोड करने में समय लग रहा है, इधर पीड़ित बेसब्री से अपनी राशि वापस आने का इंतज़ार कर रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com