ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कुएं में गिरी गाय को बचाने उतरा गोताखोर गाय और कुएं की दीवार के बीच फंस गया, पीठ पर आई चोट |

भोपाल : 16/09/2023 :( नुजहत सुल्तान ) अवधपुरी इलाक़े में एक गाय के 50 फीट गहरे कुएं में गिरने की सूचना दोपहर करीब 2 बजे मिली तो नगर-निगम के गोताखोर मोहम्मद इमरान, अनिल, ओमप्रकाश और आमिर मौके पर पहुंचे | गाय को बचाने के लिए अनिल मांझी और ओमप्रकाश कुएं में उतरे इमरान और आमिर ऊपर थे | दोनों गोताखोरो ने गाय को ऊपर खींचने के लिए पट्टा बांधा था | पट्टा टाइट हुआ तो गाय बिदक गई और पलटी मारते हुए अनिल के ऊपर गिर गई | ऐसे में अनिल कुएं की दीवार और गाय के बीच दब गया,  गाय का एक पैर उनके सिर पर भी लगा | ओमप्रकाश ने रस्सी अनिल को थमाई और किसी तरह उनको गाय और दीवार के बीच से निकाला | और फिर अनिल को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गाया, अनिल की पीठ में चोट आई है | इसके बाद गोवर्धन परिजन के स्टाफ के साथ मिलकर करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद गाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया | वहीं नगर-निगम में तैनात 10 गोताख़ोरों ने बताया कि, हमारा काम कुएं, बावड़ी, तालाब में कूदने और डूबने वाले लोगों को बचाना और बाहर निकालना है | इमरान ने बताया कि, हमारी तंख्वाह मात्र 8,000 रु. महीना है, हम रोज़ अपनी जान की बाजी लगाकर दूसरों की जान बचाने का काम करते हैं, लेकिन हमारा कोई बीमा तक नहीं करवाया गया कल को हमे कुछ हो गया तो हमारे परिवार का क्या होगा | इस बारे में कोई सुध नहीं ले रहा किसी को कोई परवाह नहीं है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com