ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
मास्टर प्लान का इंतज़ार कर रहा शहर अब हुआ नाउम्मीद, 12 दिन बाद भी सुझावों को लेकर अंतिम प्रस्ताव नहीं बन सका |

भोपाल : 18/09/2023 :( नुजहत सुल्तान )  शहर को करीब 18 साल से ज़्यादा हो गए हैं मास्टर प्लान का इंतज़ार करते - करते लेकिन अब तक आपत्तियों और सुझावों को लेकर कोई अंतिम प्रस्ताव नहीं बन सका है | जून में अंतिम ड्राफ्ट जारी होने के बाद उम्मीद थी, लेकिन अब वह उम्मीद भी खत्म हो गई है | पूरे बैरागढ़ इलाक़े के साथ भदभदा रोड, नीलबड़, सूरज नगर आदि क्षेत्र के रहवासी और किसान कैचमेंट को लेकर किए प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं | यही कारण है कि, बड़ा तालाब, केरवा और कलियासोत के कैचमेंट एरिया में ग्रीन एरिया बढ़ाने को लेकर आई आपत्तियों पर कोई निर्णय नहीं हो सका है | इस मामले में पिछले दिनों मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई और उप सचिव वीएस चौधरी कोलसानी के बीच लंबी चर्चा हुई | मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान पर आए सुझावों और आपत्तियों के हर बिन्दु पर चर्चा की, लेकिन अंतिम प्रस्ताव तैयार नहीं हो सका | किसान अधिक निर्माण की अनुमति चाहते हैं, पर्यावरणविद ग्रीन एरिया बढ़ाने की बात कर रहे हैं | अफसर चुनाव से ठीक पहले ऐसे मामलों में निर्णय लेने से बच रहे हैं | मंत्री स्तर पर सहमति बनने के बाद ही रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री के सामने इसे पेश किया जाएगा | 4 अक्टूबर को वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा | इस दौरान कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है, ऐसे में निर्णय की संभावना कम ही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com