ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
जेपी अस्पताल में गंभीर मरीजों की सहूलियत के लिए लगाई गई लिफ्ट 9 महीने बाद भी नही हुई चालू |

भोपाल : 18/09/2023 : राजधानी का जेपी अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं के चलते हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है कभी वहां मरीजों के लिए दवाएं उपलब्ध  नहीं होती तो कभी एक्सपायरी दवाओं का स्टॉक मिलता है | अब यहां लगाई गई लिफ्ट जो गंभीर मरीजों और बुजुर्गों की सहूलियत के लिए लगाई गई थी वह 9 महीने बाद भी चालू नहीं की गई | इसका कारण अस्पताल प्रबंधन और कांट्रेक्टर के बीच चला आ रहा विवाद है | दरअसल बी-ब्लॉक में सर्जिकल आईसीयू, आरक्षित वृद्धाश्रम, फ़ीमेल सर्जिकल वार्ड और फ़ीमेल आर्थो वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए गलियारे में लिफ्ट लगाई गई है | करीब चार महीने पहले कांट्रेक्टर ने स्पीड पोस्ट से लिफ्ट की चाबी अस्पताल के पते पर भेज दी थी | हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इसे लौटा दिया, लेकिन इसके बाद से लिफ्ट अब तक चालू नहीं हो पाई है | बताया जा रहा है कि, कांट्रेक्टर ने लिफ्ट तो लगा दी लेकिन अभी तक अस्पताल को हैंडओवर नहीं किया है | लिफ्ट संचालन के लिए लायसेंस भी नहीं लिया जो कांट्रेक्टर को लेना था | पाँच महीने पहले जब अस्पताल प्रबंधन ने लिफ्ट हैंडओवर करने की बात कही तो कांट्रेक्टर ने सीधे चाबी सौंपनी चाही | लेकिन अधिकारियों ने लिफ्ट चलाकर दिखाने की शर्त रखी, तब से कांट्रेक्टर  ने न लिफ्ट चलाकर दिखाई और न ही हैंडओवर कर रहा है | अस्पताल प्रबंधन और कांट्रेक्टर के इस आपसी विवाद के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले गंभीर मरीज और बुजुर्ग सीढ़ियां चढ़ने पर मजबूर हैं | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com