ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
भोपाल में सितंबर के महीने में डेंगू के मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी |

भोपाल : 18/09/2023 : भोपाल में डेंगू के मरीजों की संख्या में पिछले 17 दिनों में 2 गुना बढ़ोतरी हुई है | सितंबर के महीने में डेंगू के तेज़ी से बढ़ रहे मरीजों के कारण भोपाल में मरीजों की कुल संख्या पिछले चार सालों के सर्वाधिक स्तर 266 पर पहुँच गई है | सितंबर के 17 दिनों में 85 मरीज सामने आए हैं | इधर, जिला मलेरिया कार्यालय और  नगर-निगम के अधिकारी लगातार डेंगू लार्वा सर्वे, फॉगिंग, कीटनाशक का छिड़काव और गंबूशिया  मछली छोड़कर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को पनपने से रोकने का दावा कर रहे हैं | लेकिन सच तो ये है कि जुलाई तक तो टीमों ने मुस्तैदी के साथ काम किया, लेकिन अगस्त में बारिश के कम होते ही इनकी एक्टिविटी भी कम हो गई थी | इस कारण सितंबर में बारिश शुरू होते ही डेंगू के मच्छर भी पनपने लगे हैं | लेकिन मच्छरों के अधिक पनपने के बाद भी इस साल डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है | बीते साल डेंगू जैसे लक्षणों वाले 5 मरीजों की जान गई थी, हालांकि, विभाग ने इनको डेंगू से मौत नहीं माना था | बीते साल 17 सितंबर तक शहर में मिलने वाले डेंगू मरीजों की संख्या महज 110 थी, जो इस साल 266 पर पहुंच गई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com