ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
किराए पर चलाने के लिए ली हुई कार ड्राइवर ने दूसरे व्यक्ति को बेची, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज |

भोपाल : 18/09/2023 : मॉडल स्कूल के पास रहने वाली 40 वर्षीय महिला ज़ीनत खान के पति का निधन कोविड के दौरान हो गया था | उनके पति ट्रेवल का काम करते थे | पति की मौत के बाद ज़ीनत ने कार किराए पर चलाने के लिए करोंद में रहने वाले युवक राजेश को दे दी थी, राजेश रोजाना ज़ीनत को 500 रु. बतौर किराया देता था | लेकिन करीब तीन महीने से राजेश ने किराया देना बंद कर दिया तो ज़ीनत राजेश के घर पहुंची तो राजेश घर पर नहीं मिला और पता चला कि वह 10-12 दिन से घर नहीं आया और कार उसने अनस को दे दी | जब ज़ीनत अनस के घर पहुंची तो उसने बताया कि कार उसने फैसल को दे दी | ज़ीनत जब फैसल के पास गई तो उसने बताया कि कार उसने नौशाद को बेच दी है | ज़ीनत कार तलाशते हुए जब नौशाद से मिली तो उसने कहा कि, पहले एक लाख रु. लाकर दो फिर कार वापस मिलेगी | ज़ीनत ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई | पुलिस ने जांच के बाद चारो आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com