ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एक ही गौत्र होने के कारण सामाजिक बहिष्कार के डर से प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर की थी ख़ुदकुशी |

भोपाल : 18/09/2023 : शुक्रवार की रात मैदा मिल के पीछे मोती नगर रेलवे ट्रैक किनारे युवक युवती के शव फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए थे | पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव 10 से 11 घंटे पुराने बताए गए हैं | जिससे साफ है कि, दोनों ने दिन में ही फांसी लगाई होगी | युवती की पहचान धर्मवती के रूप में हुई है उसके परिजनो ने बताया कि धर्मवती ने 13 सितंबर की रात सभी के साथ खाना खाया | रात 11 बजे तक वह जाग रही थी, इसके बाद वह अपने रूम में सोने चली गई | सुबह जब वह किसी को दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, परिजन रिशतेदारों के यहां भी उसे तलाशने गए लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला | इन प्रेमी युगल की उम्र 20-22 साल के लगभग होगी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों को डर था कि एक गौत्र होने से परिजन उनको स्वीकार नहीं करेंगे | सामाजिक बहिष्कार के डर से उन दोनों ने ख़ुदकुशी करने की ठानी और दोनों ने एक साथ एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com