ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
भोपाल शहर में जगह – जगह लगा कचरे का ढेर बन रहा रहवासियों के लिए परेशानी का सबब |

भोपाल : 18/09/2023 : राजधानी में गली चौराहों सड़कों हर जगह कचरे का ढेर मिल रहा है जबकि, कचरा उठाने के लिए नगर-निगम के करीब 8 हज़ार कर्मचारी हैं और कचरा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या भी 700 से अधिक है | इसके बावजूद भी सड़कों चौराहों पर जगह जगह कचरा फैला पड़ा है | इसको लेकर कलेक्टर आशीष सिंह से लेकर नगर-निगम कमिश्नर फ्रेंक नोबल-ए अधिकारी और कर्मचारियों को फटकार लगा चुके हैं | लेकिन फिर भी कचरा घरों के आसपास देखा पाया गया | रहवासी कचरे की बदबू से परेशान हो चुके हैं | नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में रोजाना करीब 850 टन गीला- सूखा कचरा उठता है | यह शहर के 12 से ज़्यादा कचरा स्टेशन पर जाते हैं, वहां से इन्हें आदमपुरा तक कैप्सूल से ले जाया जाता है | नगर-निगम कचरा प्रबंधन के नाम पर शहरभर से सालाना 5 करोड़ रुपए से ज़्यादा की वसूली करता है | इतनी प्रक्रिया के बाद भी शहर में पूरी तरह कचरा नहीं उठा पा रहा है | अभी शहर के 10 से 15% इलाकों या घरों से कचरा नहीं उठ पा रहा है | 74 बंगला, चार इमली, शिवाजी नगर और श्यामला हिल्स जैसे इलाकों में दिन में दो बार तक सफाई हो जाती है | लेकिन शहर के कई इलाकों में दो बार तो छोड़ो एक बार भी सफाई हो जाए तो बहुत बड़ी बात है | इसके अलावा जहां भी नाला आदि में कचरा दिखता है, तो निगम उसकी सफाई से ज़्यादा उसे ढंकने पर ज़्यादा ध्यान देता है | निगम कमिश्नर फ्रेंक नोबल ए शहर की सड़कों पर निकले तो कचरों के ढेर देखकर हैरान रह गए | ज़्यादातर ढेर शहर के एंट्री प्वाइंट पर मिले, जिसे देखकर वो भड़क भी गए ऐसा पहली बार हुआ था जब कमिश्नर बगैर रेडियो कॉल किए ही शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकल गए थे | वह जहां भी घूमे उन्हें हर जगह कचरे का ढेर नज़र आया | भोपाल ने कचरे के पहाड़ भानपुर खंती को पार्क में बदलने में जो काम और इच्छा शक्ति दिखाई वह अन्य कामों में दिखाई नहीं दे रही | इसके अलावा खुले में कचरा फेंकने जैसी समस्याओं से निपटने के लिए निगम को नए सिरे से योजना बनाने की जरूरत है | अधिकारियों और कर्मचारियों के लापरवाही बरतने पर कार्रवाई से लेकर कचरा करने वाले लोगों पर सख्ती की जरूरत है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com