ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कार की छत पर स्टंट कर रहे युवा की कार का नंबर टोल टैक्स नाके से लेकर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया |

भोपाल : 19/09/2023 : 12 सितंबर को युवक द्वारा कार की छत पर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था | वायरल वीडियो में एक युवक तेज़ रफ्तार कार की छत पर खड़े होकर सिगरेट के छल्ले उड़ाता नज़र आ रहा था | इस दौरान पास से गुजरने वाले वाहनों की ओर उसने अश्लील इशारे भी किए | पुलिस ने जब शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो इनमें इस तरह के स्टंट करता कोई नज़र नहीं आया | पुलिस ने टोल टैक्स नाके पर जानकारी ली, तो कार का नंबर मिल गया | इसके बाद पुलिस नंबर के आधार पर इन युवकों तक पहुँच गई | वायरल वीडियो मंडीदीप औबेदुल्लाहगंज के ग्राम सराकिया ब्रिज का निकला इसे भोपाल के सिंगारचोली ब्रिज का बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था | वीडियो में स्टंट करते नज़र आ रहे युवक चेतन डागे, रितिक कुशवाह और शशांक गोस्वामी को पुलिस ने पकड़कर सतलापुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है | दोनों कारें भी पुलिस के हवाले कर दी हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com