ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हार का डर भाजपा नेताओं पर, चुनाव से पहले ही भाजपा को लगा झटका भाजपा नेताओं ने दल बदल कर थामा कांग्रेस का दामन |

भोपाल : 19/09/2023 : चुनाव आने से पहले ही भाजपा नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान का साथ छोड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया है, भाजपा के नेता कांग्रेस का दामन थामने के लिए भाजपा को इस्तीफा दे रहे हैं | इंदौर में सिंधिया समर्थक माने जाने वाले प्रमोद टंडन ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि, वे 23 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में फिर से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे | टंडन ने कहा कि, पिछले छह महीने से उनकी सिंधिया से कोई बात नहीं हुई है | मैं लंबे समय से भाजपा में असहज महसूस कर रहा हूँ | इसलिए भाजपा छोड़ने का फ़ैसला लिया है | उधर, इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे दिनेश मल्हार ने भी भाजपा छोड़ दी | भाजपा के नाराज नेताओं का कांग्रेस और अन्य पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है | गुना जिले की चांचौड़ा विस सीट से टिकट कटने से नाराज पूर्व विधायक ममता मीणा ने भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वे बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सक्षम आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगी | शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के भाजपा नेता राजेश पटेल बुधवार को समर्थकों के साथ भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे | भाजपा को महाकौशल इलाक़े में भी एक बड़ा झटका लगने जा रहा है, बालाघाट के पूर्व सांसद बोधसिंघ भगत बुधवार को भोपाल आकर कांग्रेस की सदस्यता लेंगे | भगत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भोपाल आ रहे हैं | भगत कटंगी विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा से टिकट कटने के संकेत मिलते ही उन्होने बगावती तेवर दिखाते हुए कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी है | भोपाल में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे आशीष अग्रवाल का भी कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय चौंकाने वाला था |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com