ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
50 करोड़ की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग खाली पड़ी गाड़ियां सड़क पर हो रही पार्क | सड़क किनारे से पार्किंग हटवाने के प्रशासन के सभी प्रयास असफल |

भोपाल : एमपी नगर ज़ोन –1 में 50 करोड़ रु. खर्च करके बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग खाली पड़ी है, लोग गाड़ियां सड़क किनारे पार्क कर रहे हैं | प्रशासन और नगर-निगम की तमाम कोशिशे भी सड़क किनारे से पार्किंग हटवाने में असफल रहीं | अब खाली पड़ी पार्किंग को भरने के लिए कार डेकोरेटर, मैकेनिकों का सहारा लिया जाएगा | मंगलवार को पार्किंग की समस्या को लेकर मल्टीलेवल पार्किंग स्थल पर सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ व्यापारी और रहवासी संघ की बैठक हुई | बैठक में डेकोरेटर, मैकेनिकों ने ऑफर दिया कि, उनके यहां पर रोजाना कई गाड़ियां सुधरने आती हैं क्यों न उन गाड़ियों की पार्किंग सड़क की जगह मल्टीलेवल में की जाए | प्रति गाड़ी के हिसाब से 50 रु. किराया चुका देंगे | ज़ोन-1 में करीब 13 व्यापारी इसके लिए राजी हो गए हैं | इधर, मंगलवार से नगर-निगम के कर्मचारियों ने ऑयल पेंट की जगह चूने से दुकानों के बाहर सफ़ेद पट्टी बनाने का काम शुरू कर दिया है | मल्टीलेवल पार्किंग के मैनेजर शशिकांत मिश्रा ने बताया कि, उनकी तरफ से एक हज़ार पर्चे छपवाए गए हैं | जिसमें पार्किंग चार्ज कम करने की जानकारी दी है | चार पहिया के 525 और दो पहिया के 225 रु. महिना पार्किंग चार्ज लिया जाएगा | इसके बाद भी लोग उनके यहां गाड़ियां पार्क करने नहीं आ रहे हैं

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com