ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बदमाशों के हौंसले हुए बुलंद : पीएंडटी चौराहे पर बदमाश राह चलते युवक पर चाकू से वार कर हुआ फरार |

भोपाल ( नुजहत सुल्तान ) : कोटरा सुलतानाबाद निवासी 35 वर्षीय ईशांत दुबे खुद की डिजिटल मार्केटिंग का काम करते है, मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे के समय वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे | तभी पीएंडटी चौराहे के पास शराब दुकान के सामने कुछ लोग गणेश प्रतिमा के आने का इंतज़ार कर रहे थे | तभी भीड़ से एक अज्ञात व्यक्ति निकला और ईशांत के साथ बिना वजह गाली- गलौच शुरू कर दी | ईशांत ने उसे गाली देने से मना किया तो उसने चाकू निकाला और ईशांत पर हमला कर दिया | चाकू ईशांत के गाल और अंगूठे में लगा आरोपी ने वहाँ से गुज़र रहे लोगों के साथ भी मारपीट की, और दो कारों के कांच भी फोड़े | आरोपी नशे की हालत में था | ईशांत अपने घर पहुंचे जहां से परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए डॉक्टरों ने इलाज करके ईशांत को छुट्टी दे दी | ईशांत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है | पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com