ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
16 वर्षीय किशोरी के साथ सात महीने पहले दुष्कर्म कर फरार हुआ नकाबपोश गर्भवती होने पर हुआ खुलासा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  कोहेफिज़ा इलाक़े में जैन नगर के पास बस्ती में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है | उसके पिता मजदूरी करते हैं, और मां घरों में खाना बनाने का काम करती हैं | सोमवार के दिन किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने जब उसका चेकअप किया तो वह छह सात महीने की गर्भवती निकली | अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है | किशोरी से पूछताछ की जा रही है, अब तक की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि, करीब सात महीने पहले फरवरी में शाम के समय वह शौच के लिए पटरी के पार झाड़ियों में गई थी तभी मुंह से कपड़ा बांधे हुए एक व्यक्ति आया और उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया | और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, इस डर से पीड़िता ने किसी को नहीं बताया था | लेकिन उसके पेट में जब दर्द हुआ तो मामले का खुलासा हुआ | पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com