ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रविवार रात खंबे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार दो दिन बाद भी जस की तस है राह चलते लोग रुक-रुक कर ले रहे कार का फोटो |

भोपाल : शाहपुरा लेक के पास प्रशासन अकादमी के सामने रविवार रात तेज़ रफ्तार कार खंबे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी | हादसे में रिटायर्ड खाद्द विभाग के अधिकारी विवेक सक्सेना का इकलौता बेटा आयुष सक्सेना की मौत हो गई थी | पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है | हादसा हुए दो दिन गुज़र चुके हैं, लेकिन अभी तक क्षतिग्रस्त कार घटनास्थल पर ही पड़ी हुई है | उसकी हालत देख राह चलते लोग कार का फोटो ले रहे हैं | इधर, हादसे में घायल आयुष तिवारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है | आयुष के दायें पैर की जांघ और पिंडली में दो-दो फ्रेक्चर हैं | फेफड़ों में सूजन है, और माथे पर टांके आए हैं | आयुष का इलाज कर रहे डॉ. संतोष भास्कर ने बताया कि, आयुष का मेजर ऑपरेशन शुक्रवार को होगा | आयुष को अभी घटना के बारे में कुछ याद नहीं आ रहा है, डॉक्टर की सलाह पर पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किए उसकी स्थिति स्थिर होने के बाद ही पुलिस उसके बयान लेगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com