ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व सीएस सहित केरवा व कलियासोत के 129 अतिक्रमण 2024 तक हटेंगे |

भोपाल : 21/09/2023 :( नुजहत सुल्तान )  मार्च 2024 तक केरवा और कलियासोत के अतिक्रमण हटाने की तैयारी चल रही है | सरकारी जांच दल को कलियासोत के बफर में 96, केरवा के बफर एरिया में 33 अतिक्रमण मिले हैं | राज्य सरकार ने बुधवार को एनजीटी में जवाब दिया | 18 जुलाई की सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर लगे 5 लाख जुर्माने को माफ करने का अनुरोध किया है | एनजीटी में आठ आला अधिकारियों के दस्तखत वाली 512 पेज की रिपोर्ट पेश की | इसमें अतिक्रमणकारियों की सूची में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पूर्व सीएस अवनि वैश्य छग के डिप्टी सीएम के भाई अरुण एल सिंह देव, उस्ताद जियाउद्दीन डागर की पत्नी पदमा सहित कई रसूखदारों के नाम शामिल हैं | सरकार ने एनजीटी को बताया कि, पिछली सुनवाई पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को उपस्थित होने की सूचना एक दिन पूर्व देर रात मिली थी | ऐसे में उन्हें बिना तैयारी के कोर्ट में पेश होना पड़ा | सरकारी वकील ने बताया कि तत्कालीन वकील (सचिन वर्मा ) ने शासन के किसी भी अधिकारी को मुख्य सचिव की पेशी की जानकारी नहीं दी गई | राज्य सरकार ने बताया कि कर्तव्य के प्रति इस लापरवाही के कारण राज्य सरकार के वकील (सचिन वर्मा ) ने इस्तीफा दे दिया | दो जिम्मेदार अफसरों भोपाल नगर निगम के टाउन प्लानर नीरज आनंद लिखार और प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी बृजेश शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com