ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
समझाइश का दौर खत्म कर बरती जाएगी सख्ती, सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने पर 500 रु. का चालान कटेगा |

भोपाल : 21/09/2023 : एमपी नगर ज़ोन 1 व 2 में  50 करोड़ रु. खर्च करके बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करने के बजाय व्यापारी और रहवासी सड़क पर गाड़ियां खड़ी करते हैं | इसके चलते मल्टीलेवल पार्किंग खाली पड़ी रहती है, लेकिन अब सड़क किनारे गाड़ियां पार्क करने वालों को नगर-निगम समझा समझाकर थक चुका ,इसलिए अब समझाइश का दौर खत्म कर सख्ती बरतने का मौसम आ गया है | बुधवार को एमपी नगर एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे ने व्यापारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया है कि, अब सड़क पर गाड़ियां पार्क करने वाले व्यापारियों या रहवासियों से 500 रु. जुर्माना वसूला जाएगा | क्योंकि, कोई मानने को तैयार ही नहीं है, इसलिए अब सख्ती की जाएगी | मल्टीलेवल पार्किंग के मैनेजर शशिकांत ने आरोप लगाते हुए कहा कि, मना करने पर व्यापारी सड़कों पर वाहन पार्क करते हैं, मना करने पर गाली-गलौच पर उतारू हो जाते हैं | इसलिए गुरुवार से एमपी नगर में चालानी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी | तय जगह पर गाड़ी पार्क नहीं करने पर 500 रु. जुर्माना लिया जाएगा | इसके बाद भी यदि व्यापारी और रहवासी नहीं माने तो ये जुर्माना बढ़ाकर 5 हज़ार रु. कर दिया जाएगा | एसडीएम ने व्यापारियों को बताया कि, यदि आप लोग वाहन सही स्थान पर खड़े करेंगे, तो व्यवस्थाएं भी दुरुस्त होंगी | सड़क खाली होने से यहां अधिक लोग ख़रीदारी के लिए आएंगे | वहीं मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने के बाद उन्हें अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए यहां दो ई-रिक्शे की व्यवस्था भी की जाएगी |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com