ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जेपी अस्पताल परिसर के सामने पुलिस की मौजूदगी में हर दिन लगता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा यहां शराब पीते, जुआ खेलते, और महिलाओं से बदसूलूकी के नज़ारे लोग देखकर भी कर रहे अनदेखा |

भोपाल : 21/09/2023 :( नुजहत सुल्तान )  जेपी अस्पताल अपनी किसी न किसी कमी के कारण हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है, कभी यहां दवाओं की कमी, कभी डॉक्टरों का अभाव तो कभी खराब पड़ी मशीनों को लेकर इसकी खामियां उजागर होती रही हैं | लेकिन अब एक और नई घटना का खुलासा हुआ है दरअसल, जेपी अस्पताल परिसर के सामने रोजाना असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखने को मिलता है | यहां बदमाश बकायदा टेबल पर शराब की बोतल, गिलास में शराब, बीयर केन और थैली में नमकीन सजाए हुए बेहूदगी में मस्त नज़र आते हैं | इतना ही नही यहां मौजूद युवकों के हाथ में शराब की बोतल के साथ साथ 100 और 500 के नोट भी हैं | जिससे वह जुआ खेलते हैं, बातचीत के दौरान सभी न सिर्फ एक दूसरे को गालियां देते हैं बल्कि अश्लील शब्दों का उपयोग करते हैं | इन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा दोपहर के समय अस्पताल के गायनी ब्लॉक के ठीक सामने देखा गया जहां से सिविल सर्जन कार्यालय महज 20 कदम की दूरी पर है | इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन लापरवाह हैं | ये असामाजिक तत्व आए दिन महिला मरीज, मरीजों के परिजन और अस्पताल की महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हैं | पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी की गई थी | लेकिन इनकी दहशत इतनी है कि, यहां से गुजरने वाले लोग इनकी हरकतें देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं | कोई इनके खिलाफ आवाज़ नहीं उठाता और यह अपनी मनमानी करते रहते हैं | हैरत तों इस बात की है कि, अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी में हर वक़्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहता है इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा गार्ड भी यहां तैनात हैं, लेकिन फिर भी इनको कोई रोकता टोकता नहीं है | जब इस संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि इनमें कुछ लड़के स्टाफ क्वार्टर में तो कुछ अस्पताल के पीछे स्थित मोहल्ले में रहते हैं और कुछ ऑटो वाले हैं लंबे समय से इनकी महफिल यहां जमती है, कोई कुछ कहे तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं इसलिए इनसे कोई कुछ नहीं कहता, न कोई इनके खिलाफ आवाज़ उठाता,  इसके चलते इन बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com