ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
विस अध्यक्ष की सरकारी गाड़ी से डीजल चोरी करने वाला उनका ड्राइवर ही निकला |

भोपाल : 21/09/2023 : विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की सरकारी गाड़ी से डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है, ये डीजल कोई और नहीं बल्कि उनके ड्राइवर प्रकाश नारायण मिश्रा द्वारा चोरी किए जाने का फोटो वायरल हो रहा है | ये फोटो मालवीय नगर के पत्रकार भवन के पास के बताए जा रहे हैं | इस बारे में जब ड्राइवर से बात की गई उसने खुद पर लगाए गए डीजल चोरी के आरोपों को झूठा बताया | उसने कहा कि, फोटो पुराने हैं, इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को भी है, विधानसभा सचिवालय के सभी अफसरों को भी इस बारे में मालूम है | उनके ऊपर ये झूठा आरोप लगाया जा रहा है | जब इस बारे में ड्राइवर से कहा कि फोटो में तो साफ नज़र आ रहा है कि, गाड़ी से पाइप के ज़रिए डीजल चोरी करके निकाला जा रहा है ? इस पर ड्राइवर ने कहा कि, मैं तो सिर्फ खड़ा था, खड़ा होना क्या कोई अपराध है ?   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com