ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार |

भोपाल : 21/09/2023 :  कोलार इलाक़े में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा है, मंगलवार रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर बने टॉयलेट में शौच के लिए गई थी | वहीं पड़ोस में रहने वाला मंगल लोहार नाम का युवक खड़ा था | किशोरी जैसे ही घर लौटने के लिए निकली, वैसे ही मंगल ने उसका मुंह दबा लिया और पास ही खाली मकान में ले जाकर उसके साथ ज्यादती की, मां की नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं दिखी तो वह उसे देखने के लिए बाहर निकली | पास से चीखने की आवाज़े आने पर मां वहां पहुंची, तो मंगल वहां से फरार हो गया | उसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | इधर निशातपुरा इलाक़े में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है | युवती करीब एक महीने पहले आरोपी तूफान के घर काम करने पहुंची थी, तब उसने डरा – धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया | बाद में बदनाम करने की धमकी देकर तूफान के दोस्त ने भी युवती से दुष्कर्म किया | युवती ने थाने जाकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com