ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाते थे खाते फर्जी मोबाइल नंबर डालकर, अपने खाते में ट्रांजेक्शन कराने वाले दो आरोपी पुलिस हिरासत में |

दतिया : 21/09/2023 : ऑनलाइन ठगी करने का सिलसिला लगातार जारी है, फर्जी तरीके से बैंक खातों में 3 करोड़ रुपए से अधिक का अवैध लेन देन करने का मामला उजागर हुआ है | दरअसल, आरोपी गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों को लालच देकर फर्जी बैंक खाते खुलवाता और इन खातों में फर्जी मोबाइल नंबर फीड कराया जाता है, उसके बाद आरोपी ऑनलाइन गेमिंग राशि व अन्य तरह से फ्रॉड ट्रांजेक्शन करते थे, आरोपियों ने भांडेर के ग्राम बागपुरा निवासी राजकिशोर राजपूत का बैंक खाता खोला, इसके बाद 3 हज़ार रु. दिलाने के नाम पर राजकिशोर से बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड, व अन्य दस्तावेज़ ले गए | खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर हटाकर फर्जी नंबर अटैच कराया | कुछ ही समय में राजकिशोर के खाते से 56 से 60 लाख रुपए का लेन देन हो गया | पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | उनके पास से पुलिस ने 81 चेक बुक, 80 एटीएम कार्ड, एक पीओएस मशीन, 38 फर्जी सिम कार्ड, 2 फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद की है | मास्टरमाइंड सहित चार आरोपी फरार हैं, इन पर पुलिस ने 10-10 हज़ार का इनाम घोषित किया है | इस गड़बड़ी का मास्टरमाइंड मोंठ जिला झांसी का रहने वाला दुष्यंत यादव है, जो अभी दिल्ली में रहता है उसकी तलाश जारी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com