ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मजदूरों की मजबूरी का फायदा उठा रहा निगम : धूल उठाने की 4 स्वीप मशीनें होने के बाद भी वीआईपी इलाक़े में मजदूरों से हाथों से धूल उठवा रहे |

भोपाल 22/09/2023 :( नुजहत सुल्तान )  बारिश के बाद सड़कों पर जगह जगह धूल जम गई है जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है | गाड़ियां धूल के कारण स्लिप हो जाती है जिससे लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं | नगर निगम के पास धूल उठाने के लिए 4 स्वीप मशीनें हैं, बावजूद इसके उनका उपयोग नहीं किया जा रहा | नतीजतन लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है | भोपाल के एयरपोर्ट रोड, जेके रोड, अयोध्या बायपास, हमीदिया रोड, रॉयल मार्केट से ताजमहल, बोगदापुल से भारत टॉकीज चौराहा सहित शहर के विभिन्न इलाकों की सड़कों के किनारे पर धूल जमा हो रही है | इधर, दूसरी तरफ माननीयों के बंगलों वाले वीआईपी इलाक़े चार इमली की सड़कों पर से धूल उठाने के लिए मजदूर लगे हुए हैं, यहां झाड़ू भी लगाई जा रही है | जबकि, दो साल पहले निगम ने 65-65 लाख रु. की लागत से चार स्वीप मशीनें खरीदी थी, चारों मशीन के मेंटेनेंस पर हर महीने 2 लाख रु. खर्च हो रहे हैं | इसके बाद भी शहर के अधिकतर इलाकों में धूल उड़ती नज़र आ रही है | निगम द्वारा खरीदी गईं मशीनें वर्कशॉप में शौपीस की तरह सजी हुई हैं और मजदूरों से हाथों से धूल उठवाने का काम लगातार जारी है | जबकि, निगम का कहना है कि, दो मशीनें शहर में चल रही है | वहीं, नगर-निगम कमिश्नर फ्रेंक नोबल ए का कहना है कि, बारिश की वजह से कुछ सड़कें खराब हुई हैं, उनको ठीक कराया जा रहा है | चार मे से दो ही मशीनें क्यों चल रही हैं, इसकी जांच करवाते है | बीच-बीच में बारिश होने के कारण भी मशीनें नहीं चली हैं | नगर-निगम की सड़कों से धूल ज़्यादा होने की बात का जवाब मैं नहीं दे सकता | गेप कहां है इसकी जांच कराएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com