ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रत्न हाउस के मालिकों द्वारा की गई ठगी का हुआ खुलासा नाबार्ड के रिटायर्ड अधिकारी को दुकान में पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठगे 50 लाख रुपए |

भोपाल : 22/09/2023 : रिवेयरा टाउन में रहने वाले 64 वर्षीय अनिल कुमार अटल नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) से रिटायर्ड अधिकारी हैं, उन्हें रिटायरमेंट के समय विभाग से 80 लाख रु. का फंड मिला था | उनकी 2012-13 से रत्न हाउस के मालिक आशीष कुमार सोनी और उनके भांजे परेश कुमार सोनी से जान पहचान थी | आशीष और परेश ने उनसे कहा कि, वह उन्हें अपनी दुकान में पार्टनर बना लेंगे वे रत्न हाउस नाम से होशंगाबाद में नई दुकान खोल रहे हैं | इसके लिए आशीष ने उनसे 50 लाख रु. देने को कहा उन्होने कहा कि, उन्हें हर महीने 80 हज़ार रु. मिलेंगे | अनिल कुमार उनके झांसे में आ गए और उन्होने आशीष को पार्टनरशिप के लिए 50 लाख की रकम दे दी | रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो उनके साथ पार्टनरशिप डीड बनाई और न कोई लिखा पढ़ी की | जब अनिल कुमार ने रकम वापस मांगी तो उन्हें धमकाना शुरू कर दिया | अनिल कुमार को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होने आला अफसरों से लिखित शिकायत की थी, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब उन्होने कोर्ट में याचिका दायर की, कोर्ट के आदेश पर कमला नगर पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com