ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ऑनलाइन लोन के जाल में फंसकर एक माह पहले युवक द्वारा की गई ख़ुदकुशी के कारणों का हुआ खुलासा |

भोपाल : 22/09/2023 : ग्राम बरखेड़ा बरामद निवासी 27 वर्षीय देवनारायण विश्वकर्मा अपने पिता फूल सिंह विश्वकर्मा के साथ खेती – किसानी करता था | वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई उसकी आठ महीने की बच्ची है | शादी होने के बाद देवनारायण के खर्चे भी बढ़ गए थे, वह लोन लेकर कुछ कारोबार करना चाहता था | ऑनलाइन लोन लेने के लिए उसने गूगल पर नंबर सर्च किया था | जहां मिले नंबर पर उसकी एक युवक से बात हुई उस युवक ने उसे धनी लोन एप का मैनेजर चंद्रवीर सिंह बताते हुए देवनारायण को लोन देने की बात कही, इसके बाद जालसाज ने देवनारायण का भरोसा जीतने के लिए धनी एप का अपना आईकार्ड और पैन कार्ड व्हाट्सएप किया | इसके बाद जालसाज ने प्रोसेसिंग फीस एवं अन्य चार्ज के नाम पर दस दिन के भीतर देवनारायण से राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाना शुरू कर दिया | वह भरोसा दिलाता रहा कि तीन लाख रु. लोन के साथ ही यह राशि भी वापस हो जाएगी | उसकी बातों में आकर देवनारायण ने 1 लाख 97 हज़ार रु. जालसाज के खाते में ट्रांसफर किए | देवनारायण ने अपने घर में रखी रकम और दोस्त से उधार लेकर पैसा उसे दिया | जालसाज ने 27 जुलाई को अपना मोबाइल बंद कर लिया इसके बाद देवनारायण ने एक वीडियो बनाया जिसमें धनी एप द्वारा ठगी का शिकार होने पर आत्महत्या करने का जिक्र किया | और देवनारायण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, अब सवा महीने बाद मृतक का बनाया हुआ वीडियो सामने आया तब ख़ुदकुशी के कारणों का पता चला | अब पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लोकेशन सर्च की तो जालसाज की लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली है | जल्द ही टीम पश्चिम बंगाल भेजी जाएगी और जालसाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com