ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गोदाम से चार लाख रु. का माल चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा लोडिंग ऑटो किया जब्त |

भोपाल : 22/09/2023 : पिछली नौ सितंबर को होशंगाबाद रोड स्थित शुभम नर्सरी के सामने पाइप गोदाम से करीब चार लाख का माल चोरी हुआ था | इस वारदात को गोदाम का ताला तोड़कर अंजाम दिया गया था | आरोपी दस बंडल प्लास्टिक के पाइप के चुरा ले गया था | चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस ने इलाक़े के करीब 40 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पुलिस को एक लोडिंग ऑटो चालक द्वारा चोरी करने का खुलासा हुआ | आरोपी ने दिन के समय सामान पहुंचाने के दौरान रैकी की थी | पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन ट्रेस कर आरोपी को औबेदुल्लागंज टोल नाके के पास से गिरफ्तार किया | ये लोडिंग ऑटो भानपुर निवासी जगदीश अहिरवार चला रहा था | उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार किया | पुलिस ने चोरी किए हुए 10 बंडल और चोरी में इस्तेमाल हुआ ऑटो जब्त कर लिया है |       

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com