ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुलिस कर्मियों द्वारा सटोरियों से लिए रुपए जिन खातों में ट्रांसफर किए थे उन खातों में उपलब्ध 40 लाख रु. फ्रीज़ कराए |

ग्वालियर : 22/09/2023 :  पुलिसकर्मियों ने क्रिकेट सटोरियों से लिए 23.15 लाख रुपए जिन खातों में ट्रांसफर किए थे, उन खातों में उपलब्ध 40 लाख रु. फ्रीज़ करा दिए हैं | एक खाते में दो करोड़ रुपए का हिसाब भी मिला है, इस खाते को भी फ्रीज़ कराया गया है | एसएसपी ने सटोरिए नितिन यादव पर भी 10 हज़ार रु. का इनाम घोषित किया है | एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि, आरोपी पुलिसकर्मियों मुकुल यादव, राहुल यादव व विकास तोमर की तलाश में पुलिस पार्टियां राजस्थान, गुजरात के शहरों में दबिश दे रही हैं | लेकिन वह हाथ नहीं आए हैं | गुजरात व राजस्थान में खाते नंबरों से जुड़े लगभग दस लोगों से पूछताछ की जा रही है | प्रारंभिक पूछताछ में जिन दो खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए वह खाते धारक गोला का मंदिर थाना में पदस्थ एसआई के संपर्क से जुड़े होने की लिंक मिली है | जिसकी जांच चल रही है | प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने कुछ ऐसे तथ्य भी आए हैं, जिनसे रुपए ट्रांसफर करने में उपयोग किए गए कुछ खाते फर्जी दस्तावेज़ (किसी अन्य के दस्तावेज़ पर किसी अन्य द्वारा उपयोग करना ) पर बनाए जाने के बयान भी कुछ खाताधारकों ने दिए हैं | इन बयानों की पुलिस जांच कर रही है | उधर एएसपी ऋषिकेश मीणा ने गुरुवार की शाम क्राइम ब्रांच का पदभार संभाल लिया | ब्रांच में अमर सिंह सिकरवार के साथ ही अब राजेश तोमर को भी माधौगंज से क्राइम ब्रांच भेजा गया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com