ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
देश के संसदीय इतिहास में पहली बार सदन में अमर्यादित भाषा का प्रयोग हुआ |

नई दिल्ली : 23/09/2023 : गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान – 3 की सफलता पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली को धर्मसूचक गालियां दी, सदन में जमकर हंगामा हुआ | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिधूड़ी के बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगी | इस पर पीठासन स्पीकर के सुरेश ने बिधूड़ी के बयान को सदन की कार्रवाई से हटा दिया | संभवत: देश के संसदीय इतिहास में पहली बार सदन में किसी सांसद के लिए इस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग किया गया | जब बिधूड़ी सदन में ऐसे अपशब्द बोल रहे थे उनके पास बैठे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद हंसते दिखे | इस पर दोनों सांसदों ने शुक्रवार को कहा कि, वे ऐसी अमर्यादित टिप्पणी का समर्थन नहीं करते | जब बिधूड़ी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विपक्ष ने भाजपा को घेरना शुरू किया | कांग्रेस,एनसीपी, तृणमूल, सपा सहित तमाम विपक्षी दलों ने बिधूड़ी का वीडियो रीपोस्ट कर उनके खिलाफ स्पीकर से कड़ी कार्रवाई की मांग की | इस बीच लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों की ओर से कहा गया कि स्पीकर ओम बिरला ने बिधूड़ी को सख्त चेतावनी दी है | दूसरी ओर भाजपा ने भी बिधूड़ी को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है | उधर, दानिश अली ने मामले को प्रिविलेज कमेटी में भेजने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा है | उन्होने कहा कि, उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा | नहीं तो मैं सांसद सदस्यता छोड़ने पर विचार करूंगा | देर शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनसे मुलाक़ात की |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com