ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
घर से हो रही शराब तस्करी की शिकायत मिलने पर आबकारी की टीम ने घेराबंदी कर घर से शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा |

भोपाल : 23/09/2023 : आबकारी विभाग में कई दिनों से अवधपुरी की उषा प्रभा कॉलोनी में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी | टीम ने शराब तस्कर को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की | गुरुवार की शाम कॉलोनी में रहने वाले आरोपी विकास के घर पर दो आबकारी आरक्षक ग्राहक बनकर पहुंचे, उन्होने घर की खिड़की के काउंटर से शराब खरीदी | मौके पर जब टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी तो टीम को देखते ही विशाल छत पर चढ़ गया | टीम छत पर पहुंची तो आरोपी दूसरे और फिर तीसरे मकान की छत पर कूदकर भागने लगा | आबकारी के 40 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने उसका पीछा किया वह छत से उतरकर गलियों में पहुंचा | टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा | बरखेड़ा पठानी की शराब दुकान बंद होने से लोगों को काफी दूर जाना पड़ता था, इसका फायदा उठाकर आरोपी घर से शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक एक महिला के साथ मिलकर घर में ही शराब बेचने का काम कर रहा था | वह खिड़की से शराब बेचता था | और फ्रिज में बियर की बोतलें रखता था | सीढ़ियों के नीचे उसने एक छोटा सा गोदाम बना रखा था | इसमें शराब की बोतलें रखी हुई थी | आरोपी की पहचान 42 वर्षीय विशाल पांडे के रूप में हुई है, उसके पास से पुलिस ने 72 बल्क लीटर शराब, 8 बियर की बोतलें जब्त की हैं | आरोपी को केस बनाकर जेल भेज दिया गया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com