ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
स्किन की समस्या से जूझ रहे बीकॉम के छात्र ने जहर खाकर जान दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है |

भोपाल : 25/09/2023 : मुबारकपुर में रहने वाला 21 वर्षीय अजीत मीणा निजी कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था, वह पिता महेश मीणा के साथ खेती में भी हाथ बंटाता था | उनकी गांव में ही 90 एकड़ जमीन है | महेश का बड़ा बेटा प्रॉपर्टी का काम करता है | उनकी एक बेटी भी है | बड़ा भाई भी पिता के साथ काम में हाथ बंटाता है | शनिवार की रात अजीत घर लौटा घर में पूजा की और अपने कमरे में चला गया | यहां उसने सल्फास की गोली को एक पानी की बोतल में घोलकर पी लिया | रात 9 बजे के समय उसे उल्टियां होनी शुरू हो गई तब परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है | परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | फिलहाल उसके पास से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है | पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह एक साल से स्किन प्रॉबलम से परेशान था, इस कारण उसने अपनी जान दे दी, परवलिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com