ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जेपी अस्पताल : सिजेरियन डिलिवरी की तैयारियों के दौरान गर्भवती को आए झटके वोमिट सांस नली में फंसने से डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी नहीं बचा पाए महिला को |

भोपाल : 26/09/2023 : जेपी अस्पताल में एक महिला की डिलिवरी के दौरान मौत हो जाने पर परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं | जबकि डॉक्टरों का कहना है कि, महिला की मौत का कारण सांस नली और लीवर में वोमिट का फंसना है | दरअसल, अर्जुन नगर निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी पति टुनटुन की डिलिवरी होनी थी, लक्ष्मी की पहली डिलिवरी भी सिजेरियन हुई थी | लक्ष्मी का पति पुताई का काम करता है | डॉक्टरों ने उन्हें सोमवार को सर्जरी के लिए बुलाया था | परिजन 11 बजे उन्हें लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे थे, उन्हें सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाने से पहले की तैयारियां की जा रही थी | तभी लक्ष्मी को तेज़ झटके आए, उन्होने कहा कि उल्टी आ रही है | स्टाफ ने उन्हें करवट किया लेकिन उल्टी नहीं हुई और वह बेसुध हो गई | लक्ष्मी को झटके आ रहे थे, सांस लेने के दौरान घर्र घर्र की आवाज़ें भी आ रही थी | डॉक्टर समझ गए कि, लक्ष्मी की सांस नली और लीवर में वोमिट फंस गई है | मेडिसिन स्पेशलिस्ट और एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट सहित अन्य डॉक्टरों को बुलाया गया | सक्शन मशीन का उपयोग भी किया गया डॉक्टरों की टीम ने करीब आधा घंटे से ज़्यादा समय तक लक्ष्मी को रिवाइव करने की कोशिश की लेकिन लक्ष्मी को होश नहीं आया | करीब 12:40 बजे डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया | परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हुई है | इस दौरान ससुराल के साथ ही मायके वाले भी मौजूद थे | वहीं डॉ. आभा जेसानी ने बताया कि लक्ष्मी की पहली डिलिवरी भी सिजेरियन थी | ऐसे में उनको प्रेग्नेंसी का टाइम पूरा होने पर सर्जरी के लिए बुलाया था |  सर्जरी से पहले खाली पेट आने की सलाह दी जाती है, हो सकता है लक्ष्मी कुछ खाकर आई हो | उनको उल्टी आई और वह सांस नली में फंस गई इस कारण उनकी जान गई | हमने उन्हें बचाने के हर संभव प्रयास किए | शव को हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है, मंगलवार को पीएम कराया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com