ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट में पत्थर बाजी की, वाहनों में तोड़ फोड़ और नारेबाजी की उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े |

ग्वालियर : 26/09/2023 : अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह गुर्जर ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा | इसमें मांग की कि, सेना में गुर्जर रेजीमेंट बनाई जाए | संख्या के आधार पर राजनीति में प्रतिनिधित्व व चुनाव में टिकट दिए जाएं | अपनी मांगों को लेकर सोमवार शाम 4:45 बजे कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर उपद्रव मचाया | भीड़ अचानक हिंसक हो गई, पुलिस को इनके आने की जानकारी तो थी, लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि, इतनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर उपद्रव मचाएंगे | उपद्रवियों ने सीधे कलेक्टोरेट के अंदर घुसकर हंगामा करना शुरू कर दिया कलेक्ट्रेट में पत्थर बाजी की, वाहनों में तोड़ फोड़ मचाई और पुलिस आरक्षकों पर हमला भी किया | हमले में करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए और 165 वाहनों में तोड़ फोड़ कर दी | आम लोगों सहित एसडीएम, तहसीलदार, कमिश्नर कलेक्टर, एसपी के वाहनों में भी तोड़ फोड़ मचा दी | मुख्य गेट के कांच भी पत्थर मार कर तोड़ दिए गए | इस दौरान  कुछ पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई खदेड़े जाने के बाद उपद्रवियों ने रास्ते में जो भी मिला उसे पीटा | लगभग एक घंटे तक चले उपद्रव को देख कलेक्ट्रेट में जो स्टाफ था, वह पीछे वाले दरवाजे से बाहर मैदान में पहुँच गया | कुछ इतने डर गए थे कि, रात 8 बजे तक दफ्तर में स्थिति शांत होने के इंतज़ार में बैठे रहे | उपद्रव के बाद हाईकोर्ट तिराहे से कलेक्ट्रेट तक रास्ते में कांच बिखरा दिखाई दिया | कुछ जगह भगदड़ में छूटे जूते-चप्पल और बैनर भी पड़े थे | पुलिस को उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज के साथ ही आँसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े | भीड़ वाले ठिकानों पर दुकानें बंद कराई, इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने शहर के उन स्थानों पर दुकानें बंद करवा दी जहां पर भीड़ रहती है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com