ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एकसार पड़ी छुट्टियों के बाद आरटीओ में डीएल बनवाने वालों की उमड़ी भीड़ 50 से ज़्यादा गाड़ियों का हुआ फिटनेस

भोपाल : 04/10/2023 : राजपत्रित परिवहन अधिकारियों व कर्मचारियों की पिछले दिनों हुई हड़ताल के कारण भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर आरटीओ में पेंडेंसी बढ़ गई है | हड़ताल के दौरान कुल मिलाकर 15 हज़ार फाइलों की पेंडेंसी हो गई थी | हालांकि, उसमें से करीब 3 हज़ार से ज़्यादा की पेंडेंसी क्लियर की जा चुकी है | लेकिन लगातार छुट्टियां पड़ने के कारण काम रुक गया था |  इसे आने वाले शनिवार और रविवार के अवकाश के दौरान पूरा किया जाएगा | स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेंटर इंचार्ज राजेश शर्मा ने भी अपने स्टाफ के कुछ कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई है, ताकि पेंडेंसी को खत्म किया जा सके | लगातार छुट्टियां पड़ने के कारण मंगलवार को कोकता स्थित आरटीओ में डीएल बनवाने वालों की ख़ासी भीड़ रही | करीब 250 लोगों ने अपने डीएल बनवाने की औपचारिकताएं पूरी की, वहीं 50 से अधिक कमर्शियल वाहनों का फिटनेस भी करवाया गया | इस बीच वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए स्लॉट फ्री सिस्टम के सॉफ्टवेयर का भी ट्रायल शुरू हुआ है | आरटीओ संजय तिवारी का कहना है कि, आने वाले फ़ेस्टिव सीजन की तैयारियां हमने अभी से शुरू कर दी हैं | ताकि वाहन ख़रीदारों के साथ ही डीलर्स को परेशान न होना पड़े |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com