ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में मौसेरे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर बदमाश हुए फरार |

भोपाल : 04/10/2023 : टीटी नगर के गौतम नगर में दो बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते दो मौसेरे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया वारदात के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए | दरअसल, बलवीर नगर चूना भट्टी में रहने वाला 21 वर्षीय अफजल शेख रविवार की रात गौतम नगर में रहने वाली अपनी मौसी के घर भाभी को लेकर गया था | रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास मौसी के बेटे अमन अली का अरबाज़ शेख और अरबाज़ अली से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था | अरबाज़ की ऐशबाग में रहने वाले शाहरुख ने पिटाई कर दी थी, अरबाज अली को लगता था कि, अमन के कहने पर उसके साथ शाहरुख ने मारपीट की है | इसी का बदला लेने के लिए बाणगंगा निवासी अरबाज शेख और मुर्गी बाजार जहांगीराबाद निवासी अरबाज अली गौतम नगर पहुंचे थे | वहाँ अमन और अफजल पर तलवार और चाकू से वार कर दिया | जिससे दोनों के गले, हाथ और गर्दन में गंभीर चोट लगी है, उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com