ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भांडेर के अस्पताल के बेबी वार्मर में आग लगने से मची अफरा-तफरी गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई |

भांडेर (दतिया) : 04/10/2023 : भांडेर के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को 6 प्रसूताएं भर्ती थी, दोपहर में भांडेर कस्बा निवासी सरीफन खान की बहू ने बच्चे को जन्म दिया बच्चे को डिलीवरी रूम में बेबी वार्मर में रखा गया था | इस दौरान सरिफन खान प्रसव कक्ष के अंदर वार्मर में रखे अपने पोते को देखने गई तो उन्हें वार्मर के अंदर से बहुत ज़्यादा धुआं निकलता दिखाई दिया तो उन्होने लेबर रूम में जाकर स्टाफ को बताया | नर्स तुरंत प्रसव कक्ष में पहुंची, नर्स ने वार्मर से बच्चे को बाहर निकाला और महिला को लेकर खुद भी बाहर निकल गई | स्टाफ को सूचना मिलते ही अस्पताल में भगदड़ मच गई | चंद मिनटों में पूरा अस्पताल खाली हो गया | प्रसूताएं अपने अपने बच्चों को लेकर भागी | वार्मर की आग देखते ही देखते पूरे प्रसव कक्ष में फैल गई, और मशीनरी सहित काफी सामान जलकर खाक हो गया | सभी महिलाओं को एनआरसी कक्ष में शिफ्ट किया गया | फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई | आग लगने से ठीक 15 मिनट पहले ही जिले की एक टीम भांडेर के अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी | प्रसव कक्ष के बाहर खड़े होकर फोटो खिंचवाया और दूसरी बिल्डिंग का निरीक्षण करने चली गई | आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com