ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
100 रु. सब्सिडी बढ़ने से उज्जवला लाभार्थियों को सिलेंडर 603 रु. में मिलेगा |

नई दिल्ली : 05/10/2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि, उजवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी 100 रु. बढ़ा दी गई है | अब प्रति सिलेंडर पर 300 रु. की छूट मिलेगी | सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि, इससे उज्जवला योजना के तहत आने वाले करीब 9 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचेगा | सब्सिडी बढ़ने से उज्जवला लाभार्थियों को 14.2 किलो का सिलेंडर 603 रु. में मिलेगा | इससे पहले अगस्त में सरकार ने सिलेंडर के दाम 200 रु. कम कर दिए थे | इससे आम लोगों को प्रति सिलेंडर 903 रु. और उज्जवला कनेक्शन 703 रु. में प्राप्त हो रहा था | सरकार ने 2022-23 में उज्जवला सब्सिडी के लिए 6100 करोड़ रु. उपलब्ध कराए थे | मौजूदा वित्तीय वर्ष में इसे बढ़ाकर 7680 करोड़ रु. कर दिया गया था | केंद्र के इस कदम को कांग्रेस सहित विपक्ष के उस वादे की काट माना जा रहा है | जिसमें 500 रु. में सिलेंडर देने की बात है | राजस्थान सरकार पहले ही उज्जवला लाभार्थियों और बीपीएल परिवारों को 500 रु. में सिलेंडर दे रही है | मध्यप्रदेश सरकार ने भी उज्जवला और लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों को 450 रु. में सिलेंडर देने की घोषणा की है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com