भोपाल : 05/10/2023 : शाहपुरा निवासी आदित्य भटनागर ने अपनी एक्सटोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए साल 2010 में बैंक ऑफ बड़ौदा से 4.75 करोड़ का लोन लिया था, इसके बाद कंपनी को 12.72 करोड़ रु. का टर्म लोन दिया गया था | उस समय उक्त जमीन का बैंक ने वेल्युएशन कराया था | जो 13.72 करोड़ रु. से अधिक की थी | मार्च 2016 में बैंक ने अचानक खाता एनपीए घोषित कर दिया | इस संपत्ति का विवाद डीआरटी, जबलपुर में लंबित है | इस बीच बैंक प्रबंधन ने सीज जमीन को वेल्युअर की मदद से साल 2021 में 6.22 करोड़ में बेच दिया | इस संबंध में आदित्य द्वारा परिवाद प्रस्तुत किया था | कोर्ट के आदेश पर कोलार रोड पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक आंचलिक दबाव ग्रस्त आस्ति वसूली शाखा जबलपुर राकेश भाटिया सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है |
|